Skip to main content

Posts

राज्यमंत्री ने बड़े जलाशयों के निर्माण का भूमिपूजन किया

कटनी / विकासखण्ड बहोरीबंद में बस स्टेण्ड के समीप क्षेत्र के 29 करोड़ लागत के 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के अधोसंरचना के कार्य सहित जनकल्याण की हितग्राही मूलक योजनाओं का भरपूर क्रियान्वयन कर रही है। ।             राज्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत स्वीकृत 16 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बड़े जलाशयों के निर्माण का भूमिपूजन किया। इनमें 8 करोड़ 45 लाख 80 हजार रुपये की लागत का धरमपुरा जलाशय, 2 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत का बिरुहली जलाशय और 5 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत का कलरहाई टैंक के निर्माण कार्य शामिल हैं। राज्यमंत्री ने एक-एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हायर सेकेण्डरी भवन बांधा, धुरी, कुआं, बंधी स्टेशन और इमलिया के निर्माण का भूमिपूजन किया। रैपुरा में बनने वाले 33 लाख 48 हजार रुपये की लागत से आयुष औषधालय और बहोरीबंद में 39 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बनने वाले...

बोरे में बंद मिली थी महिला की लाश, पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई

कटनी। 22 सितंबर की रात 10 बजे कोतवाली के मिशन चौक क्षेत्र स्थित बस स्टॉप में एक बोरे में बंद मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि लाश मिलने के तीसरे दिन ही सीएसपी एमपी प्रजापति और कोतवाली टी आई शैलेश मिश्रा ने उसकी पहचान संतोष गुप्ता के मकान में अकेले रहने वाली सुमन गुप्ता के रूप में कर ली थी जो कि गर्भवती थी और लाश मिलने के एक दिन पहले से अपने मोहल्ले में नही दिखाई दी थी। तब पुलिस को पता चला कि उसको संतोष सरावगी के लड़के सतीश सरावगी ने पत्नी बनाकर रखा हुआ था। सतीश सरावगी बलात्कार के एक मामले में इस समय जेल में है। पुलिस ने उसके पिता संतोष सरावगी से संपर्क कर लाश के बोरे को मिशन चौक में रखते हुए सीसीटीवी में दिखाई देने संदिग्थ जनों के बारे में पूछताश की तो उसने उसे अपने गोंदिया निवासी साडू भाई संपत अग्रवाल के रूप में की। इधर पुलिस की एक टीम गोंदिया रवाना की गई और उसे पकड़ने में कामयाब हुई । फिर क्या था पुलिस ने सभी कड़ियों को आपस में जोड़ते हुए महिला के कथित ससुर गांधीगंज निवासी संतोष सरावगी, ससुर के साढू भाई गों...

शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में दुकान खोलने के निर्देश

प्रतीकात्मक चित्र  कटनी / जिन ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय उचित मूल्य दुकान नहीं है उन ग्राम पंचायतों में दुकान खोलने के लिये शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। इसके लिये विभागीय वेबसाईट पर नवीन दुकानों की सूची उपलब्ध है। साथ ही पात्र संस्थाओं से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त कर निर्देशानुसार उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जायेगा।             इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी में बताया नवीन दुकान के लिये कटनी जनपद की 7 ग्राम पंचायतों जिनमें गैतरा, टेढ़ी, सरसवाही, पटवारा, कूड़ा, मतवार पड़रिया एवं जुहला के लिये प्रक्रिया की जायेगी। इसी प्रकार रीठी जनपद की 8 ग्राम पंचायतों, सिमरा नम्बर-1, नयाखेड़ा, सिमराड़ी, कैना, बांधा, बड़ागांव, बरियारपुर एवं करहैया-2 तथा विजयराघवगढ़़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरवा-2 एवं चोरी पंचायतों के लिये नवीन दुकान खोलने संबंधी कार्यवाही की जायेगी।             इन पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान के लिये 6 अक्टूबर अपरान्ह 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकेंगे। दुकानों के लिये किये जा...

बहोरीबंद में 5 करोड़ 73 लाख से अधिक के विकास कार्यों का राज्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन

कटनी / गुरुवार को बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय के सामने क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक 5 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।             जनपद पंचायत बहोरीबंद के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में 1-1 करोड़ रुपये की लागत से बांधा, धुरी, कुआं, बंधी स्टेशन और इमलिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन राज्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।             इसके साथ ही रैपुरा में 33.48 लाख रुपये की लागत से आयुष औषधालय और बहोरीबंद में 39.73 लाख रुपये की लागत से आईटीआई भवन में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक करेंगे।             इसके साथ ही राज्यमंत्री बहोरीबंद में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के बस स्टेण्ड बहोरीबंद में 25 लाख की ...

सफाई कर्मचारियों के लिये चिकित्सा परीक्षण शिविरों का आयोजन करें, आयोग सदस्य ने प्रयासों, गतिविधियों की जानकारी ली

कटनी / सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत गठित सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानन्द ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों के लिये कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों के साथ विस्तृत चर्चा कर सफाई कर्मचारियों के हितों के लिये किये जा रहे प्रयासों, गतिविधियों व कार्यों की जानकारी ली।             आयोग सदस्य ने जिले में शौचालयों के निर्माण व उपलब्धता,  संबंधित निकायों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों की स्थिति भी जानी। विनियमित्तिकरण की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में निर्धारित समयावधि में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने की बात भी बैठक के दौरान कही।            आयोग सदस्य ने सफाई कर्मचारियों के लिये नियमित रुप से चिकित्सा परीक्षण शिविरों का आयोजन करने और सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दस्ताने उपलब्ध कराने व उनके उपयोग की बात कही।             जिले में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक...

सोशल मीडिया का उपयोग मतदान को बढ़ावा देने के लिये किया जायेगा

भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल.कान्ता राव ने सोशल मीडिया पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में कहा कि आज युवा पीढ़ी को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने और जागरूक करने के लिये सोशल मीडिया सबसे प्रभावी प्लेटफार्म है। देश के अधिकांश युवा सोशल मीडिया साइट पर एक्टिव रहते हैं। उनकी इसी सक्रियता का उपयोग कर चुनाव में मतदान के लिये उन्हे प्रेरित और जागरूक करना हैं। श्री राव ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2018 मे सोशल मीडिया का उपयोग निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में भी किया जायेगा। सोशल वेबसाईट ,फेसबुक, ट्वीटर, यू-टयूब, व्हाट्सएप और ऐसी ही अन्य साइट पर निर्वाचन आयोग निगाह रखेगा और गलत प्रचार-प्रसार की शिकायत होने पर कार्यवाही भी करेगा । सोशल साइट के बेहतर उपयोग, आदर्श आचरण संहिता के पालन और अपनी बात मतदाताओं, राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों तक पहुंचाने के लिये भी निर्वाचन आयोग सोशल साइट का उपयोग करेगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास नरवाल ने कार्यशाला की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वोट देने का माहौल बनाना चाहिये । कार्यशाला में ...

चीतल के शिकार के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान, वन विभाग में मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय में वन विभाग के ईको सेंटर में चीतल के शिकार के आरोप में गिरफ्तार युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक का नाम पुहुप सिंह है जो सारसताल निवासी है. घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद आला अधिकारी मामले की लीपापोती में जुटा हुआ है. एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार सारसताल गांव में 12 सितंबर को चीतल का शिकार किया गया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने मौके से एक आरोपी को चीतल के शव के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर शिकार के आरोप में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी पुहुप सिंह को भी गिरफ्तार कर अपनी अभिरक्षा में ईको सेंटर में रखा हुआ था. पुहुप सिंह की सुरक्षा के लिए तीन वनकर्मियों को तैनात किया गया था. घटना की जानकारी लगते हुए कोतवाली पुलिस और वन विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना के बाद वन विभाग की सकते हैं. जिस स्थान पर आरोपित को रखा गया था, उसमें विभाग ने बड़ी लापरवा...

मैदानी अधिकारी, कर्मचारी हर गतिविधि से पारदर्शिता और निष्पक्षता की नजीर पेश करें

कटनी / सोमवार को सम्पन्न समय सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर केवीएस चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन 2018 को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिये रुल्स ऑफ लॉ का पालन करने के निर्देश सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दिये हैं। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत फ्रेंक नोबल ए, अपर कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी, संयुक्त कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा, देवकीनंदन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रिषी पवार सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।             कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर को किया जायेगा। प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान जिले का जेण्डर रेशियो 912 प्रति हजार महिलाओं का था। मतदाता सूची के पुनरीक्षण और शुद्धिकरण का अच्छा काम हुआ है। अब जिले का जेण्डर रेशियो 9़40 प्रति हजार के करीब हो गया है। जो लगभग जनसंख्या अनुपात के हिसाब से 957 प्रति हजार के करीब पहुंच गया है। उन्होने कहा कि अंतिम प्रकाशन के पूर्व मतदाता ...

वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, बनाया स्लोगन

कटनी / जिलास्तरीय स्वीप कमेटी ने निर्णय लिया है कि मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कार्यालय के लैटर हैड और जारी होने वाले पत्राचार में सभी पत्रों के नीचे मतदाता जागरुकता का स्लोगन ’’वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’’ को प्रिन्ट कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी ने सभी विभाग प्रमुख कार्यालयों को इस आशय के निर्देश जारी कर दिये हैं। शासकीय कार्यालयों में प्राप्त होने वाले आवक पत्रों में भी पावती देते समय स्लोगन ’’वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’’ की रबर स्टेम्प लगाई जायेगी।

दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित 18 अन्य लोगों के खिलाफ लगाई याचिका

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल की स्पेशल कोर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित 18 अन्य लोगों के खिलाफ याचिका दाखिल की है. इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, और सुप्रीम कोर्ट में वकील कपिल सिब्बल, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी भोपाल जिला न्यायालय पहुंचे. दिग्विजय सिंह ने व्यापम घोटाले में शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और क्राइम ब्रांच के 18 लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाकर व्यापम मामले की एक्सेल शीट में फेरबदल करने का आरोप लगाया है. . मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने काफी पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शिवराज सिंह पर व्यापमं घोटाले में शामिल होने और इंदौर थाने में व्यापम से जुड़ी एक्सेल शीट में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे. मामले में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए थे कि व्यापमं के सिस्टम एनालिस्ट नितिम महेंद्र के कंप्यूटर से जब्त की गई हार्ड डिस्क से तैयार की गई एक्सल सीट में छेड़छाड़ की गई है. हालांकि उस समय उन्होंने आरोप लगाए कि जहां जह...