अमीरगंज तालाब में चला सफाई अभियान, निगम प्रशासन ने क्षेत्रीय नागरिकों सभी श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों से की अपील, तालाब में कचरा या गंदगी न फैलाएं
कटनी (प्रबल सृष्टि) - नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित की जाने विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के तहत बुधवार को माधव नगर स्थित अमीरगंज तालाब के आस पास विशेष सफाई अभियान चलाया जाकर फैले अपशिष्ट की सफाई कराई गई। इस दौरान लगभग दो वाहन कचरा प्लांट भेजा गया।
अभियान के दौरान निगम के सफाई संरक्षकों द्वारा तालाब के किनारे एवं बाहरी क्षेत्र में फैली पूजन सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट की व्यापक रूप से सफाई कराई जाकर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के प्रयास किए गए। जिससे यह स्थल अब स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक दिखा।
निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों सभी श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों से अपील है कि तालाब में कचरा या गंदगी न फैलाएं, स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, तालाब को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


Comments
Post a Comment