Skip to main content

क्रांतिकारी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई और सुभाष चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू जी की मूर्ति को बैनर से ढांक दिया जाता है, विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर निगम में बड़ी संख्या में घेराव किया

कटनी ( प्रबल सृष्टि) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी नगर द्वारा आज नगर निगम का घेराव कर कहा गया कि राजनैतिक संगठनों द्वारा महापुरुषों की मूर्तियों के सामने बैनर लगा दिया जाता है, मूर्तियों को चारो तरफ से ढांक दिया जाता है जो कि महापुरुषों का अपमान है।


जानकारी देते हुए श्रेयांशु त्रिपाठी ने बताया कि कटनी में कचहरी चौराहा स्थित क्रांतिकारी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जी को मूर्ति हो या सुभाष चौक में स्थित जवाहर लाल नेहरू जी की मूर्ति हो, इन सब को चारो तरफ बैनर इत्यादि लगाकर उनकी मूर्ति को ढांक दिया जाता है। साथ में उन मूर्तियों की देखभाल न होने के कारण मूर्तिया खराब है रही है जिसके विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर निगम में बड़ी संख्या में घेराव किया गया। पुलिस  प्रशासन द्वारा परिषद के कार्यकर्ताओ को धक्का दिया गया एवं लेडी कॉन्स्टेबल न होने के पश्चात भी छात्राओ को धक्का दिया जाता रहा व इस प्रकार की धमकी दी जाती है की ये है मेरा नाम पढ़ लो और जो कर सकते हो कर लो।



काफी मशक्कत के बाद नगर निगम प्रशासन को झुकना पड़ा जिसके पश्चात तुरंत ही महापुरुषों के सामने से बैनर पोस्टर हटाए गए। जिसके बाद विद्यार्थी परिषद ने अपना आंदोलन समाप्त किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर मंत्री श्रेयांशु त्रिपाठी व विद्यार्थी परिषद के नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments