कटनी (प्रबल सृष्टि ) पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन लिफ्ट” के अंतर्गत आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं विशेषकर आईपीएल के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।
थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे एवं थाना कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना स्तर की कुल 4 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए, जिनके अंतर्गत शहर के संवेदनशील एवं संभावित सट्टा प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर निरंतर निगरानी रखी गई।
टीमों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल डेटा ट्रैकिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सटीक सूचना संकलित की गई। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध रणनीति तैयार कर दिनांक 5 अप्रैल की रात्रि में सभी टीमों द्वारा एक साथ समन्वित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थानों पर दबिश दी गई।
उक्त कार्रवाई के दौरान आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टा खेलते पाए गए कुल 9 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा खेलने में प्रयुक्त मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामग्री भी जप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी (थाना कोतवाली) 1. पंकज उर्फ हेमन्त पिता त्रिलोकी चंद्र खटीक, उम्र 34 वर्ष, निवासी नई बस्ती कटनी 2. विक्की पुरुषवानी पिता दिलीप कुमार पुरुषवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी संत नगर कटनी 3. आजाद अहमद पिता सत्तार खान, निवासी पुरानी बस्ती कटनी 4. साजिद अली, निवासी ईश्वरपुरा वार्ड कटनी 5. राम निषाद पिता रविशंकर निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी जगमोहन वार्ड नई बस्ती कटनी 6. विजय मूलचंदानी पिता मोहनलाल मूलचंदानी, निवासी माधवनगर कटनी
गिरफ्तार आरोपी (थाना माधवनगर) 1. संजय सोमवानी पिता लद्दा राम, उम्र 42 वर्ष, निवासी कैरिन लाइन 2. मुकेश दौलतानी पिता स्व. कन्हैयालाल दौलतानी, उम्र 48 वर्ष, निवासी एडीएम लाइन कैम्प 3. जय इसरानी पिता नंदलाल इसरानी, उम्र 45 वर्ष, निवासी शुभ सिटी माधवनगर।
जप्त मशरूका - 09 मोबाइल फोन, नगदी राशि ,क्रिकेट सट्टा हिसाब- किताब एवं अन्य सहायक उपकरण
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा इनके माध्यम से ऑनलाइन आईडी बनाकर सट्टा खिलाने वाले मुख्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
आमजन से अपील – ऑनलाइन सट्टा (IPL/क्रिकेट/अन्य) एक अवैध और जोखिमपूर्ण जाल है, जो न केवल आर्थिक नुकसान पहुँचाता है बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकता है। कटनी पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि सट्टेबाजी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल Dial 100 या पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप 7587615946 पर दें।
.webp)
Comments
Post a Comment