Skip to main content

पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां, होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह

कटनी (प्रबल सृष्टि ) जिला पत्रकार संघ द्वारा परस्पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 4 अप्रैल 2026, शनिवार को होटल उर्वशी में आयोजित किया गया। पत्रकारों ने पत्रकारिता जगत में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार मंथन कर संबोधित किया। कार्यक्रम में पत्रकारों की समन्वयता से अपार उत्साह झलक रहा था। नगर के गणमान्य वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में कार्यक्रम पूरी गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।


पत्रकार मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ के संस्थापक कृष्णकांत अग्निहोत्री (भोला बाबू) की उपस्थिति रही जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष तिवारी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन गौर, यशभारत डॉट काम के संपादक आशुतोष शुक्ला, स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता अश्वनी बडग़ैया व जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा व भवानी तिवारी ने किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, महासचिव गिरीश श्रीवास्तव, प्रवक्ता भवानी तिवारी, संगठन मंत्री द्वय रोहित सेन, अंकुश रजक ने मंचासीन अतिथियों का तिलक वंदन करते हुए पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके उपरांत समस्त पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं प्रदान की।



1970 में जिला पत्रकार संघ का गठन, पूर्व मंत्री स्व सत्येन्द्र पाठक संरक्षक रहे

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं विवेक शुक्ला ने स्वागत उदबोधन में जिला पत्रकार संघ के संबंध में अतिथिगणों को अवगत कराया कि 1970 में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए जिला पत्रकार संघ का गठन किया गया था। जिला पत्रकार संघ में संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्व सत्येन्द्र पाठक रहे और वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री भोला बाबू अध्यक्ष बने। उस समय अखबार गिनती के हुआ करते थे, अखबार प्रकाशित करने दिन रात कठिन परिश्रम होता था, पत्रकारों की भूमिका समाज और शहर में बुद्धिजीवी और प्रतिष्ठित श्रेष्ठ नागरिक की होती थी। जिला पत्रकार संघ का परिवार बढता चला गया और आज मुझे दायित्व सौपा गया।उस समय संघ के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्व सत्येन्द्र पाठक थे तो मेरे कार्यकाल में उनके सुपुत्र पूर्वमंत्री विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक है और उनका पत्रकारों तथा जिला पत्रकार संघ को सदैव अतुलनीय योगदान रहता है।

आज पत्रकार कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है किसी का एक शेर याद आता है-

मेरा बस इतना कहना है

साथी पत्रकारों से

हम लोहे को काट रहे हैं 

कागज की तलवारों से

हमारे सामने लोहे को कागज की तलवार से काटने सामान चुनौती बनी हुई है श्री शुक्ला ने समस्त पत्रकारों का आत्मीय से स्वागत किया।


पत्रकारिता दुर्भावनापूर्ण न है निष्पक्ष- निर्भीक के तथ्यात्मक हो-प्रियदर्शन गौर

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ पार्षद प्रियदर्शन गौर ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक ता के उस पायदान पर खडा है जहाँ पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा बन गयी है,सोशल मीडिया के युग ने पत्रकारिता को अधिक पप्रभावी और तेज तो किया है लेकिन पत्रकारिता निष्पक्ष निर्भीक के साथ तथ्यात्मक होना चाहिये दुर्भावनापूर्ण पत्रकारिता धहीं होना चाहिये। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अश्वनि बडगैया ने कहा पत्रकारों को पत्रकारिता जगत में संस्थाओं से कभी पत्रकारिता करने की स्वतंत्रता नसीब नहीं हुई पत्रकारिता का व्यवसाय जिस दिन थमेगा पत्रकार की कलम स्वत:बोलेगी।यशभारत डाट का के संपादक आशुतोष शुक्ला ने कहा पत्रकारिता का क्षेत्र अब विस्तृत हो गया है इसमें पत्रकारों को चुनौती भी है और सरलता सहजता भी है।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला पत्रकार संघ के आयोजको को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि पत्रकार बंधुओं द्धारा परष्पर सदभाव के ऐसे आयोजनों से मनोबल और पत्रकारिता के प्रति उत्साह बढता है। पत्रकार सुबह से लेकर शाम तक खबरों की खोज में लगे रहते हैं। उन्हें इतना समय भी नहीं मिलता कि वे अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें। काम के तनाव के बीच मिलन समारोह जैसे आयोजनों से उन्हें अपनी खुशी का इजहार करने का मौका मिलता है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में भवानी तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुये कलेक्टर आशीष तिवारी की जिले में बेहतरीन कार्यशैली और शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में सक्रियता पर कार्यक्रम चार पंक्तियों से सम्मानित किया कि

गर आदमी का पराये ग़म से रिश्ता हो जाये

तो आदमी आदमी न रहे फरिश्ता हो जाये

जिले के लिये कलेक्टर श्री तिवारी फरिश्ता बनकर आये है।सभी अतिथियों और पत्रकार बंधुओं के प्रति जिला पत्रकार संघ की तरफ से आभार व्यक्त किया।


इनकी रही उपस्थिति

जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वष्ठि पत्रकार लालजी शर्मा, आशीष सोनी, वंदना तिवारी, सुरेन्द्र राजपूत, सुनील मुरारी, कमलेश सिंह, संजय शर्मा, रजनीश बाजपेयी, शिव प्रताप सिंह, बाल्मीकि पांडेय,  रवि पांडे, अनिल राज तिवारी, मुकेश तिवारी, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, अशोक वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, अमित यादव, मनोज प्यासी, विकास बर्मन, जितेन्द्र द्विवेदी, सुजीत तिवारी, यश खरे, सुनील यादव, श्रद्धेश मिश्रा, प्रकाश पटेल, जाहिद हुसैन सिद्दकी, असलम खान, शकील खान, इनायत खान, सचिन तिवारी, दिलीप शुक्ला (गोलू), राहुल उपाध्याय, जितेन्द्र राय, संजय खरे, मनोज खरे, राकेश तिवारी, नवनीत गुप्ता, अनंत गुप्ता, अनिरूद्ध बजाज, मुरली पृथ्यानी, विष्णु वलेचा, सुभाष गर्ग, प्रभाकर सिंह, अभिषेक शुक्ला, अमित तिवारी, अनन्त चतुर्वेदी (पिंटू), अंकुश रजक, तपन निषाद, विजय उपाध्याय, अंशुल बेहरे, बल्लू यादव, शरद यादव, रवि ठाकुर, हेमंत सिंह, अवधेश सिंह चौहान, सुशील दुबे, सुजीत तिवारी, अनुनय शुक्ला, अनुभव शुक्ला, सुमित पांडे, सत्येंद्र गौतम, सचिन मिश्रा, विनोद दुबे, अभिषेक तिवारी, साध्वी निगम, नीलेश पटेल, सूरज साहू, दीपक रजक, सावन अहिरवार, कृष्ण कुमार ठाकुर, शशिकांत दुबे, योगेश दुबे, पंकज शर्मा, सुनील दुबे, बंटू रोहरा, दीपिका पांडे सहित शहर के तमाम पत्रकारों की उपस्थिति रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

म.प्र. शासन बनाम महेश भोजवानी प्रकरण में आरोपों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, अधिवक्ता नानक देवानी ने की थी पैरवी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) दिनांक 23.10.2015 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 1037/2015 अंतर्गत धारा 25(1-ख) आयुध अधिनियम में दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती स्मृति पटेल, जिला कटनी द्वारा पारित निर्णय में अभियुक्त महेश भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी माधवनगर, हॉस्पिटल के पास, थाना माधवनगर, जिला कटनी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया है।इस प्रकरण में अभियुक्त की ओर से  अधिवक्ता नानक देवानी द्वारा प्रभावशाली एवं तर्कसंगत पैरवी प्रस्तुत की गई, जिसके फलस्वरूप न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अपर्याप्त एवं संदेहास्पद मानते हुए अभियुक्त को दोषमुक्त घोषित किया। प्रकरण में जप्त की गई संपत्ति — एक देशी कट्टा 315 बोर एवं दो पीतल के कारतूस — का निराकरण नियमानुसार जिला दंडाधिकारी, कटनी द्वारा किया जाएगा। न्यायालय के आदेश में यह है कि समस्त विवेचना के आधार पर अभियोजन यह युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा है कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 23. 10.2015 को 23.50 बजे कोतवाली थानांतर्गत वंशरूप वार्ड कटनी म.प्र. में लोकस्थ...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

आईपीएल सटोरियों पर नकेल कसने माधवनगर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस आईपीएल सट्टे पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसी के तहत थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अभिषेक चौबे ने अपने पुलिस बल के साथ 8 पूर्व से दर्ज सट्टे के आरोपियों एवं संदिग्धों को चेक किया, यह चेकिंग उस समय की गई जिस समय आईपीएल का मैच जारी था। माधव नगर पुलिस का कहना है कि लगातार संदेही सटोरियों के ठिकानों पर उनको तलाश किया जा रहा है और साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस के द्वारा की गई । पुलिस ने चेकिंग दौरान विनय विरवानी, नीरज उर्फ नीरू, अजय नागवानी, कैलाश उर्फ कैलू अजय पंजवानी राहुल चावला उर्फ बंटा, पिंका चावला को चेक किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और पुराने सटोरियों पर नकेल कसने के लिए उनकी चेकिंग की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...