थाना रीठी क्षेत्रातंर्गत पारधी डेरे में हुई थी जघन्य हत्या, पुलिस ने फरार पांच आरोपियों को बिहार से किया गिरफ्तार
कटनी (प्रबल सृष्टि) 12 मार्च को फरियादिया डिजाईन बाई ने पुलिस को सूचना दी कि थाना रीठी अंतर्गत ग्राम बूढा ललितपुर के मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारवी एवं अन्य पारधी कबीला के लोगों द्वारा पुरानी बुराई पर से चाकू, बका से फरियादिया के पति उन्हत्तर पारधी को आटो से उतारकर अपने साथ ले जाकर बेरहमी से हत्या की और हत्या करने के उपरांत उनहत्तर पारधी का शव बूढा के पहाड के नीचे गड्ढे में डाल देने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
जिसपर पुलिस अधीक्षक ने हत्या के मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में पारधी समुदाय के अभियुक्तों को बिहार राज्य के पटना जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों पर पर अप०क० 125/26 296 (बी), 140(1), 103(1),238,3 (5) बीएनएस. का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया ने बताया कि आरोपियों द्वारा घटना घटित कर पारधी समुदाय के साथ डेरा सहित अज्ञात स्थान पर भाग जाने पर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आस-पास के अन्य पारधियों के डेरों पर लगातार दबिश दी गई परंतु अभियुक्तों की कोई जानकारी नही मिल रही थी।
पुलिस का तत्काल एक्शन- आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी बिहार के पटना जिले में हैं तब पुलिस अधीक्षक द्वारा एक मूवमेंट टीम का गठन किया गया जिसमें थाना रीठी से सउनि० जयचंद, प्रआर. राम पाठक, अजय मेहरा, आर. आशुतोष यादव एवं थाना एनकेजे. से आर. जजकुमार को शामिल कर टीम तैयार की गई। पुलिस टीम द्वारा बिहार में पटना जाकर गोपनीय रूप से जानकारी जुटाई और पुलिस ने बडी ही सूझबूझ से आरोपियों की घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी, सोजन पारधी को गिरफ्तार कर बिहार में न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर न्यायालय पेश किया गया एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू, 01 बका, 01 डंडा एवं 01 मोटर साईकिल जप्त की गई।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका- उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि दिनेश चौहान उनि विनोद पटेल, सउनि जयचंद उईके, सउनि सुशील प्रजापति, प्र. आर. अजय मेहरा, प्र.आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. नितेश दुबे, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. विजय, आर. घनश्याम, आर. ज्ञानेंद्र, आर. शहंशाह, आर, जजकुमार एवं सायबर सेल से आर. शुभम गौतम, आर. अमित श्रीपाल का विशेष योगदान रहा।

Comments
Post a Comment