खेत में बने कमरे से मिली अवैध शराब, चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने ग्राम ठरका में की जप्ती की कार्रवाई, दो आरोपी फरार
कटनी ( प्रबल सृष्टि) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कार्यवाही की।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गाता खेडा का मुकेश चौधरी जो विवेक सिंह का खेत सिकमी में लिया है और गेहूँ की खेती किया था । वह खेत में बने कमरे में देशी शराब छिपा कर रखा है एवं बेचने के फिराक में है जिसपर पुलिस ने गवाहों के समक्ष बताये कमरे को चैक किया तो लकडी के बने तखत के ऊपर 11 खाकी रंग के कार्टुन मे प्रत्येक खाकी रंग के कार्टुन मे 50-50 पाव के लाल मसाला मदिरा रखे मिले जो प्रति प्लास्टिक की पाव की शीशी मे 180 एम एल देशी लाल मासाला मदिरा भरी शील बंद मिली जो कुल 550 नग(180 =99 वल्क लीटर) कीमती 60500/रूपये एवं 03 खाकी रंग के कार्टुन मे 50-50 नग प्लास्टिक की शीशी मे देशी प्लेन मदिरा भरी शील बंद कुल 150 नग एवं एक सफेद बोरी मे 80 नग देशी प्लेन मदिरा 230 नग (180-30 वल्क लीटर) कुल 130 लीटर कीमती करीबन 83500/रू की उपरोक्त समक्ष गवाहो के जप्त किया गया एवं सभी 15 पेटियो से 02- 02 पाव सेपंल 30 नग जो सैम्पल एवं जप्ती माल को गवाहो के समक्ष सील ल बंद किया। खेत मालिक विवेक सिंह एवं राजकिशोर के लडके राजकपूर से खेती करने के सबंध पूछताश कथन लेख किया गया जो बताये कि ग्राम गाताखेडा के मुकेश चौधरी पिता गेंद लाल चौधरी थाना एन. के. जे. को 25000/रू मे खेती करने का सिकमी(ठेका) दिया गया था और उसी के साथ में ठरका का पुस्सु भुमिया पिता अट्ठी भूमिया भी खेत मे तकवारी करता था। खेत की सम्पूर्ण जबाबदारी मुकेश चौधरी एवं पुस्सु भुमिया की थी जो खेत के कमरे मे शराब मिली है वह मुकेश चौधरी एवं पुस्सु भुमिया की है दोनो की तलाश आसपास के कक्षेत्रों मे किया जो नही मिले। आरोपी मुकेश चौधरी एंव पुस्सु भुमिया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका - चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्र, सउनि. कमलेश्वर शुक्ला, प्र.आर.48 देवेश कुमार,प्र. आर. क्र. 76 गौरव सेन, आरक्षक 352 अरविंद कुशवाहा आर.549 बकील यादव की विशेष भूमिका रही।

Comments
Post a Comment