संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में हुआ बाल समागम, छोटे छोटे बच्चों ने सहनशीलता, मानवता, समदृष्टि पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, गीत, नाटक, नृत्य के माध्यम से मानवीय गुणों का संदेश (देखें चित्रों में)
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) संत निरंकारी सत्संग भवन माधव नगर में बाल समागम का आयोजन शनिवार 11 अप्रैल को मंडला जिले से आए महात्मा अमन अहिरवार जी की हुजूरी में सम्पन्न हुआ जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने गीत, नाटक, नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से मानवीय गुणों का विकास करने, आदर सदाचार एवं अमन प्यार की भावना का विस्तार करने एवं जीवन में सद्गुणों का विकास करने जैसे सोशल मैसेजेस देकर उपस्थितों की वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर महात्मा जी ने कहा कि बचपन से ही अगर बच्चों को संस्कार, सत्संग में सहभागिता कराई जाए तो वे आदर, सदाचार एवं अमन प्यार की भावना सीखते हैं। ये सभी गुण बच्चों के जीवन में सदगुणों का विकास करते हैं।
गीत, नाटक, नृत्य के माध्यम से मानवीय गुणों का संदेश
बाल समागम के अवसर पर बच्चों द्वारा एकल एवं ग्रुप में गीत, नाटक, नृत्य के माध्यम से सभी को अपने आप में मानवीय गुणों का समावेश करने के संदेश दिए गए।
आयोजन में शहर के साथ बड़वारा, झिंन्ना पिपरिया, लखापतेरी, बरही, कैमोर, एनकेजे क्षेत्रों से भी आए बच्चों ने सहभागिता कर अलग-अलग टॉपिक सहनशीलता, मानवता, समदृष्टि पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
बच्चों ने विभिन्न भाषाओं से जुड़ी कविता, शिक्षाप्रद रूपांतरण, एकल व समूह गायन डांस की प्रस्तुति से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेश आमजन तक पहुंचाकर सभी की तालियां बटोरीं। भक्ति और संस्कृति से भरपूर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध संगत की उपस्थिति रही।






















Comments
Post a Comment