कटनी। कांग्रेस ने भले ही शहर व ग्रामीण अध्यक्षों के खाली पड़े पदों को भर दिया हो और यह उम्मीद भी जताई हो कि आम जनता के मुद्दों को अब व्यापक स्तर पर उठाया जायेगा लेकिन अभी तक ऐसा नजर नही आया है। जबकि बहुत से ऐसे मुद्दे है जिनपर आम जनता बहुत हद तक त्रस्त है। भले ही शहर में 24 घंटे बिजली देने का दावा किया जाता है लेकिन नागरिकों की पीड़ा भी कुछ कम नही है। उप नगरीय माधव नगर के कई क्षेत्रों के नागरिक बताते है कि पिछले 7-8 महीनों से बिजली मीटरों की न रीडिंग हो रही है न बिल वितरण हो रहा है। हर महीने उन्हें शहर कार्यालय जाकर डुप्लीकेट बिल निकलवाने की जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसी तरह कटनी शहर के कई क्षेत्रों के नागरिकों को भी यह तकलीफ कई महीनों से जारी है लेकिन विभाग इस समस्या को हल नही कर पाया है। आम जनता अपनी इस नियति की आदी होती जा रही है, उसकी आवाज कोई नही उठा रहा। दूसरी तरफ कांग्रेस मप्र में सरकार बनाने का सपना देख रही है। कई जिलों में उसने जिलाध्यक्ष नियुक्त किये है, लेकिन कटनी में अभी भी सिवाए औपचारिकता के कुछ अभी तक नजर नही आया है। अगर इसी तरह विपक्ष जनहित के मुद्दों से दूर रहा तो कांग्रेस के लिए इस बार भी बड़ी मुश्किल होगी। लोकतंत्र में जनता उम्मीद करती है कि विपक्ष उसकी आवाज उठाये अगर ऐसा नही होता तो वह उसी सत्ता पक्ष को वापस चुन लेती है। क्योंकि नक्कारे विपक्ष से समर्थ सत्ता पक्ष ही सही।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।
Comments
Post a Comment