कटनी (प्रबल सृष्टि) अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्यप्रदेश शासन संजय दुबे के कटनी आगमन पर युवा कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने उनसे साथियों सहित भेंट उन्हें दस्तावेज सौंप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अंशु मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कटनी नगर निगम की अति महत्वकांशी आवासीय योजना क्रमांक 15 की (अरिंदम होटल के सामने) अधिग्रहित लगभग 400 करोड़ कीमत की 20.50 एकड़ अधिग्रहित ज़मीन अधिग्रहण से विमुक्त हुए बिना नगर निगम एवं राजस्व के भ्रष्ट अधिकारियों से मिली भगत कर विधायक संजय पाठक द्वारा अपनी पारिवारिक कंपनियों के नाम पर गैरकानूनी रूप से क्रय कर अवैध क़ब्ज़ा कर लिया गया है।
अंशु मिश्रा ने बताया कि तत्कालीन नगर सुधार कटनी द्वारा उक्त योजना अंतर्गत आम जनता को रियायती दरों पर 311 भू खंड श्रजित किए गए थे जिसमे आम जनता का सपना चकनाचूर कर संजय पाठक ने अपने नाम करा ली। एक ओर नगर निगम शहर के विकास कार्य फण्ड ना होने से रोक कर बैठा है,सीवर लाइन में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है,एम एस डब्लू की सच्चाई किसी से छिपी नहीं हैं अव्यवस्थाओं का अंबार है इस ओर भी ए सी एस महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया।
उनके साथ शिकायतकर्ता कमल पांडे, पार्षद द्वय विनीत जयसवाल, कपिल रजक, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, पूर्व पार्षद राहुल पटेरिया, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन गर्ग, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, सूर्यकांत कुशवाहा उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment