कटनी (प्रबल सृष्टि) मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल (शासन से मान्यता प्राप्त) संगठन जिला कटनी द्वारा प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश व जिले के पटवारियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व मध्यप्रदेश सरकार एवं आयुक्त भू- प्रबंधन ग्वालियर मध्यप्रदेश व जिला कलेक्टर के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कटनी अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा को सौंपा।
जिसमें जियो टेग गिरदावरी से हटाने ग्राम की सीमा में किसी भी जगह खडे होकर गिरदावरी किया जा सके निश्चित करने, फार्मर आइडी सीएस सी सेंटर से आन लाइन तथा फार्मर आइडी में आ रही समस्याओं का निराकरण करने, नवोदित पटवारियों का वेतन शतप्रतिशत दिए जाने, अतिरिक्त हल्का का मानदेय व अन्य भत्तों का बजट उपलब्ध कराने, निलंबित पटवारी संजय कोल,भानसिंह बागरी, किरन सेन को तत्काल बहाल किये जाने तथा बहोरीबंद अनुभाग के पटवारियों तथा जिले की तहसील कटनी नगर के पटवारियों का नियम विरुद्ध काटा गया वेतन तुरंत दिये जाने एवं राजस्व निरीक्षक पद पर कार्य कर रहे पटवारियों को दोहरे कार्य का भत्ता दिये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के समय संभागाध्यक्ष योगेश तिवारी जिलाध्यक्ष दादूराम पटेल कार्यकारी जिलाध्यक्ष मदनमोहन राय, अशोक सिंह बागरी, सचिव प्रमोद दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद राय, उपाध्यक्ष श्रीमती सुजाता सिंह बघेल, पूजा सोनी, एकता, यति चौरसिया,तहसील कटनी ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल ताम्रकार कटनी नगर राजेश दुबे स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष श्रीमती ज्योति उर्मलिया रीठी तहसील अध्यक्ष आशीष शर्मा तहसील अध्यक्ष विजयराघवगढ़ पवन चौधरी स्लीमनाबाद पटवारी सुश्री सोनाली कचेर, महेंद मिश्रा संजय वेन, शशांक गुप्ता ढीमरखेड़ा तहसील पुनीत अवस्थी, सौरभ गर्ग, शशांक मिश्रा, तहसील बहोरीबंद अरविंद तिवारी, विवेक कुररिया तहसील रीठी श्रीमती अनुराधा पटेल, राजा काछी, प्रीतम लाल दाहिया ,इमरान खान, संजीव धुर्वे, दीपक पिपरहा, संजय कोल तहसील विजयराघवगढ निधि तिवारी, शीला सिंह, विजेता चक्रवर्ती ,मनीषा भगत सतीश लिखितकर, अंशुल त्रिपाठी , प्रदीप चौधरी चंद्रबहादुर, निलेश बास्केल, बृजबिहारी पाठक, अनितेश शर्मा ,जगदीश अलाव, आशीष नाहर, कमल कुशवाहा, तहसील कटनी नगर राविया वानो, मोनिका दुबे ,क्षिप्रा त्रिपाठी, नीलम उइके, संदीप गर्ग, बिवेक बहरे, नीरजगोस्वामी, नितेश पांडे, निशांत पटेल तहसील कटनी ग्रामीण मो नाजिर, पवन पटेल, आतिष सिंह, दिनेश गुप्ता, अजीत यादव, राहुल सेंगर, बृजेश साहू,तेजभान पाल गुलजारी लाल कोल, अभिषेक सोनी, भूपेंद्र पटेल तहसील बड़वारा से अनुज जयसवाल, राकेश गुप्ता आदि लगभग दो सौ पटवारियों कि उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment