Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सम्मति व नवीनीकरण के बिना संचालित 10 उद्योगों को बंद करने के दिये गये निर्देश

कटनी (प्रबल सृष्टि )  –   पर्यावरण नियमों का पालन नहीं करने वाले औद्योगिक संगठनों एवं फर्मों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के कलेक्‍टर आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में मध्‍यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी द्वारा जिले में बिना सम्मति व नवीनीकरण के संचालित  10   उद्योगों को बंद करने के निर्देश जारी किये हैं।            क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि मेसर्स विनय लाइम इंडस्ट्री पठरा झुकेही ,  मेसर्स परोहा स्टोन लाइम कंपनी झुकेही ,  मेसर्स शिवांश इंडस्ट्री (पुराना नाम रुद्राक्ष लाइम इंडस्ट्री पडखुरी) ,    मेसर्स शंकरलाल सतेंद्र कुमार जैन मझगवां ,  मेसर्स इस.बी.एस. रिफ्रैक्ट्री भरौली ,  मेसर्स चंदन सेरामिक लिग़री ,  मेसर्स चंदन मिनरल्स एंड रिफ्रैक्ट्री लखापतेरी ,  मेसर्स बालाजी ट्रेडर्स भरौली ,  मेसर्स बी.टी. मिनरल्स बड़ागाँव ,  मेसर्स ड्राई टेक प्रोडक्ट पठरा को उद्योग प्रक्रिया बंद करने के निर्देश जारी किए गए है। ये सभी इकाईयां प्रदूषण न...

मध्यप्रदेश पटवारी संघ कटनी ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा को सौंपा

कटनी (प्रबल सृष्टि) मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल (शासन से मान्यता प्राप्त) संगठन जिला कटनी द्वारा प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश व जिले के पटवारियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व मध्यप्रदेश सरकार एवं आयुक्त भू- प्रबंधन ग्वालियर मध्यप्रदेश व जिला कलेक्टर के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कटनी अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा को सौंपा। जिसमें जियो टेग गिरदावरी से हटाने ग्राम की सीमा में किसी भी जगह खडे होकर गिरदावरी किया जा सके निश्चित करने, फार्मर आइडी सीएस सी सेंटर से आन लाइन तथा फार्मर आइडी में आ रही समस्याओं का निराकरण करने, नवोदित पटवारियों का वेतन शतप्रतिशत दिए जाने,  अतिरिक्त हल्का का मानदेय व अन्य भत्तों का बजट उपलब्ध कराने, निलंबित पटवारी संजय कोल,भानसिंह बागरी, किरन सेन को तत्काल बहाल किये जाने तथा बहोरीबंद अनुभाग के पटवारियों तथा जिले की तहसील कटनी नगर के पटवारियों का नियम विरुद्ध काटा गया वेतन तुरंत दिये जाने एवं राजस्व निरीक्षक पद पर कार्य कर रहे पटवारियों को दोहरे कार्य का भत्ता दिये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के समय संभागाध...

कटनी को मिली बड़ी सौगात, बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मिली मंजूरी, परियोजना के अनुमोदन में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्‍येन्‍द्र पाठक का विशेष प्रयास

कटनी (प्रबल सृष्टि ) -   मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्‍यक्षता में मंगलवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कटनी जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए  ' बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना '  को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना के आने से जिले के कृषि परिदृश्य में बड़ा बदलाव आयेगा।            परियोजना के अनुमोदन में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्‍येन्‍द्र पाठक का विशेष प्रयास और सहयोग रहा। साथ ही ,  कलेक्टर आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में जल संसाधन विभाग ने योजना का तकनीकी खाका तैयार किया और इसे स्वीकृत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस परियोजना की कुल लागत  566.92   करोड़ रूपये है। परियोजनांतर्गत पूर्व निर्मित बाणसागर परियोजना पर इन्‍टेक वेल का निर्माण कर पाइप वितरण प्रणाली से सिंचाई के लिये जल का उद्वहन किया जायेगा।            जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी ने बताया कि इस परियोजना में कटनी जिले की बरही एवं विजयराघवगढ...

महापौर श्रीमती सूरी की जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएँ, महापौर ने त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई पर दिया जोर

कटनी (प्रबल सृष्टि) नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल के तहत मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जनसुनवाई में महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहीं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों के आवेदनों, शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा सड़क, सफाई, जलापूर्ति ,खाद्य पर्ची ,अतिक्रमण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नाली-नालों की समस्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। महापौर ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से जिन मामलों में त्वरित ...

कटनी पुलिस की रीलबाजी, सोशल मीडिया में एक्शन, फील्ड में सुस्ती, पुलिस की बैठकों, आयोजन, घटना, कार्रवाई सहित अफसरों की कार में बैठकर बनाई जा रही रील

कटनी. जिले में हत्या, चोरी, लूट, डकैती, रेप, गैंगरेप, अपहरण जैसे बढ़ते संगीन अपराध पुलिस की चौकसी पर एक ओर जहां सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की मनमाफिक कार्यप्रणाली इन दिनों सुर्खियों में है। थाना प्रभारियों से लेकर चौकी प्रभारी व निचला स्टॉफ सामुदायिक पुलिसिंग को छोड़कर सब कुछ कर रही है। इन दिनों कटनी की पुलिस रियल की बजाय रील पर ज्यादा भरोसा कर रही है। स्थिति यहां तक आ बनी है कि पुलिस अब अपनी छवि को सुधारने व महिमा मंडन के लिए रीलबाजों का सहारा ले रही है। पुलिस की बैठकों से लेकर आयोजनों, घटना व कार्रवाई में रीलबाज पहले नजर आते हैं। खाकी पर चढ़े रील के चस्के का जिक्र जब अपराध समीक्षा करने पहुंचे डीआईजी के सामने आया तो वे भी मामले की जांच कराने की बात कहते हुए इसे सोशल मीडिया ट्रेंड बताया। कराई जाएगी मामले की जांच खाकी पर चढ़े रील के चस्के का जिक्र जब अपराध समीक्षा करने पहुंचे डीआईजी से किया गया तो उन्होंने जांच कराने की बात कही। मुख्यालय के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पुलिस द्वारा बनाई जाने वाली रील पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीआइजी को बताया...