Skip to main content

महिला संत समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में सम्पन्न हुआ, प्रयागराज से पधारीं बहन सारिका नारंग जी ने विचारों में कहा - किस तरह से समाज में रहना है, किस तरह से घरों में स्वर्ग का वातावरण बनाकर रखना है, किस तरह से हर एक परिवार में प्रेम की गंगा बहे, यह आज निरंकारी मिशन चाहता है

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) साधसंगत, प्रेम से कहना धन निरंकार जी। आप सभी के बीच में सम्मिलित होकर आप सभी के सुंदर भाव श्रवण करने का अवसर मिला। बहुत ही प्रसन्नता दिल को हो रही है। सतगुरु की कृपा से इस महिला समागम के रूप में आप सभी ने सतगुरु की शिक्षाओं को साझा किया। इस निराकार का यशोगान किया। बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां, गीत रूप में, कविता रूप में, विचार रूप में, कव्वाली रूप में, बहुत ही अच्छे तरीके से आप सब ने यहां रखी और अनेकों उसमें गुरु मत के पहलुओं को भी छुआ। ऐसा महसूस हो रहा था कि जो हमारी पवित्र मिशन की पुस्तकें हैं, बहुत अच्छे तरीके से उनका भी यहां पर पठन-पाठन होता है, जिस हिसाब से यहां उन पुस्तकों की बातें रखी गईं। जो हमारे मिशन का इतिहास है और हमारी पूज्यनीय राज वासुदेव जी, अभी जो ब्रह्मलीन हुए कल, तो उन्होंने कितने जतन से और कई पुस्तकें भी लिखी हैं, जिनका आज हम सभी ने यहां उनमें से कुछ न कुछ अंश भी श्रवण किए। और यह इतिहास कितना ज़रूरी है हमारे मिशन के लिए, एक-एक बच्चे के लिए, क्योंकि यह एक मैप का काम करते हैं। जब हम मैप लगाते हैं और उसके अकॉर्डिंग डायरेक्शंस फॉलो करते हैं, तो हम अपनी मंज़िल पे पहुँच जाते हैं। ठीक इसी प्रकार से यह जो संतों-महात्माओं की जीवनियाँ हैं, वो भी एक मैप का काम करते हैं। और जब हम उन पुस्तकों को खोलकर और पढ़ते हैं, तो हमें वो राह दिखाते हैं, रास्ता दिखाते हैं, सही मार्ग पे चलने का। तो फिर हम भी अपनी मंज़िल तक पहुँच जाते हैं, जो सतगुरु चाहते हैं।उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार 14 सितंबर को आयोजित महिला संत समागम में प्रयागराज से पधारीं बहन सारिका नारंग जी ने उपस्थित साध संगत के समक्ष व्यक्त किए।


   

सतगुरु ने बहुत कृपा करके हम सभी की झोली में ये ब्रह्म ज्ञान की दात डाली है। हम सब के ऊपर सतगुरु की विशेष कृपा है। यह अमोलक ब्रह्म ज्ञान जो हमें मिला। दुनिया की कितनी भी जानकारियाँ हैं, वो आज हर एक इंसान रखना चाहता है। चाहे वो कोई नए आविष्कार हों, चाहे वो कोई भी न्यू इन्वेंशन, कुछ न्यूज़ ऐसी हो, चाहे कोई भी फैशन का ट्रेंड हो, चाहे कोई भी टेक्नोलॉजी न्यू आई हो। हर एक चीज़ की जानकारी इंसान आज रखता है। लेकिन जब हम बात करते हैं इस प्रभु की जानकारी की, तो बहुत कम ही लोग हैं जो इसको पाना चाहते हैं, इसको जानना चाहते हैं। यह प्रभु का ज्ञान है, सत्य का ज्ञान है जो सबसे इम्पोर्टेन्ट एक महत्वपूर्ण मानव जीवन का लक्ष्य है। और यह लक्ष्य आज सतगुरु की कृपा से ही पूरा हुआ है। साधसंगत, लेकिन सतगुरु बाबा जी हमें यही समझाया करते थे कि केवल ब्रह्म ज्ञान को प्राप्त कर लेने से ही हम मुक्ति के हक़दार नहीं हो जाते। तब तक, जब तक हम अंत श्वासों तक इस निराकार को वास्तव में महसूस करके जीवन जीते हैं और सतगुरु के दिखलाए मार्ग पर चलते रहते हैं, तभी यह मुक्ति का मार्ग भी हमें मिलता है।


सतगुरु ने ब्रम्ह ज्ञान की दात देकर हमारी सोच, हमारी विचार धारा को बदल दिया है: किस तरह से समाज में रहना है, किस तरह से घरों में स्वर्ग का वातावरण बनाकर रखना है, किस तरह से हर एक परिवार में प्रेम की गंगा बहे। यह आज निरंकारी मिशन चाहता है, क्योंकि प्रेम एक ऐसी शक्ति है जिससे किसी के भी दिल को जीता जा सकता है। पूज्य राजमाता जी भी हमें यही समझाया करते थे कि भक्ति घर से शुरू होती है और घर में सुधार करने के लिए भी उन्होंने यही समझाया कि अगर हर एक मेंबर घर का अपने फर्जों को याद रखता है और फर्ज को बखूबी निभाता है, तो फिर उस घर में कलह-कलेश नहीं होते, अशांति नहीं होती और स्वर्ग सा वातावरण होता है। साध संगत, हम सत्संग में भी आते हैं तो बहुत ही संतों के अच्छे शब्द हमको सुनने को मिलते हैं, अच्छी शिक्षाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन मन को जब तक हम संगत में नहीं बिठाते, केवल तन के बैठने से वो बातें हमारे अंदर नहीं जाती। क्योंकि मन को ही आज कंट्रोल में करना बहुत जरुरी है। अगर हम विज्ञान की मानें, तो जो लाइट है, उसकी गति सबसे तेज होती है। लेकिन अगर हम ज्ञान की मानें, तो मन की गति सबसे तेज होती है। 1 मिनट यहां बैठे हैं और कहां-कहां तक पहुंच जाता है। तो हम अरदास करके बैठे कि मेरा मन भी संगत में बैठ पाए, जो भी इस शब्द दासी के मुख से निकल रहे हैं, यह मेरा मन भी सुन पाए, मेरे अंदर वो बदलाव आ पाए। इसीलिए हमें सत्संग बक्शा है।


 

शुक्र है इस परमात्मा का, सतगुरु का कि उन्होंने हमें यह दिया। जितना-जितना हम सत्संग करते चले जाते हैं, उतना-उतना यह संसार हमारे मन से निकलता चला जाता है और निराकार धीरे-धीरे हमारे मन के अंदर भरता चला जाता है। कहने का भाव यही है कि जितना ज्यादा हम सत्संग करते हैं, उतना ज्यादा हम इस का एहसास, इस निराकार का एहसास हमें बना रहता है। जब एहसास बना रहता है, तो अपनी गलतियां भी फिर जल्दी ही महसूस हो जाया करती हैं। केवल भक्ति इसलिए ना हो कि वह दिखावा लगे। यह प्रेम इसलिए न हो कि वह दिखावा हो। वह वास्तव में हो, जिस तरह से हम कोई भी चीज ऑनलाइन आर्डर करते हैं। तो हम मोबाइल में देखते हैं, ऐप पे कि वह कितनी सुंदर दिखाई जाती है और कई बार इस सुन्दर भी आ भी जाती है। लेकिन ऐसा भी होता है कि जो चीज, जो क्वालिटी हमें दिखाई गई, कभी-कभी वह क्वालिटी जब वह डिलीवरी होता है सामान तो वह फैब्रिक, वह क्वालिटी वह बात नहीं होती जो हमें दिखाई गई होती है, जो हमने देखी होती है। तो उस टाइम बहुत डिसेप्वाइंटमेंट होता है कि जो हमने देखा वह तो हमें जब वह चीज मेरे करीब, मेरे नजदीक आई, तो वह बात नहीं दिखी। तो कहीं मेरा भी ऐसा किरदार ना हो कि अगर शब्द तो बहुत अच्छे निकल रहे हैं कि दूर से सुनने वाला, देखने वाला कहे कि ये बहुत अच्छा है। लेकिन अगर वो हमसे थोड़े समय के लिए मिलता है, बात करता है, या समय गुजारता है, तो ये ना हो कि उसका ऑपोजिट ही महसूस करे। कि वो बात कर्मों में नहीं है। तो साध संगत, ऐसा भाव मन में कभी भी कोई दिखावे में ना हो। जो है, जो मुख से निकल रहा है, वही मन के भी भाव, वही मेरा व्यवहार भी हो।



साध संगत, सत्संग में एक बार एक बहन गई। तो उन्होंने सुना सत्संग में जाकर कि कभी भी हम अगर कोई इंसान को देखते हैं कि उससे कोई गलती हो गई है, तो उस गलती को हम, अगर ये सोच लें कि ये मुझसे भी गलती हो सकती थी, और उस गलती को माफ कर देते हैं, कुछ नहीं कहते। तो फिर बात वहीं की वहीं खत्म हो जाती है। और उन्होंने यही कहा कि मुस्कुराकर टाल दो हर एक बात। बात तो बात है, बात की क्या बात है। जब वो बहन सुनकर के अपने घर पे आई, और उसने घर में कुछ महात्माओं का लंगर प्रसाद का भोजन था, और वो अपने परिवार में मिलकर के साथ में खाना बनाने लगी। तो उनकी बहू ने कहा कि, आज जो भी बन रहा है, तो आज ये कस्टर्ड मैं बना लेती हूं। तो उन्होंने कहा, ठीक है बेटा, आप बना लो। अब जब वो कस्टर्ड बनाती है, तो कहीं ना कहीं बाद में पता चलता है कि वो दूध जल जाता है। और वो आकर अपनी माँ से कहती हैं कि माँ मुझसे ये गलती हो गई, और ये थोड़ा दूध जल गया और कस्टर्ड खराब हो गया है। तो वो जो माँ थी उन्होंने अपनी बहू से, जब ये बात सुनी, तो एक पल के लिए तो उनके मन में आया कि अब दूध भी गया, चीनी भी खराब हुई, और गैस भी खराब हो गई। ये सब वेस्ट हो गया, लेकिन ये बोलने से पहले ही उनको ये बात, वही जो संगत में सुनी थी, वो ध्यान आ गई कि कोई भी गलती किसी से भी हो जाती है। तो वो गलती मुझसे भी तो हो सकती थी, और अगर हम मुस्कुराकर उस बात को टाल देते हैं, कोई बात नहीं कह देते, तो फिर वो वहीं पर बात खत्म हो जाती है। तो उस माँ ने यही अपनी बहू को कहा, कोई बात नहीं बेटा। ये चीज़ फिर से दोबारा, दूध आ जाएगा, फिर बन जाएगा, और अगर नहीं बनेगा तो कुछ भी मंगवा लेंगे बाहर से। तो साध संगत, वहीं माहौल भी खुशनुमा बना रहा, और वो स्वर्ग सा माहौल कायम रहा, और बात वहीं खत्म हो गई।



तो मेरे मन में ये भाव हमेशा बना रहे कि मैं ऐसे थोड़ी ना कि मुझसे कभी गलती ही नहीं होगी। ये तो इंसान, इंसान का शरीर मिला है, इंसान से थोड़ी-थोड़ी ऐसी भूलें तो होती ही रहती हैं। पर साध संगत, वहां पर ये, ब्रह्म ज्ञान को अगर हम, अपनी उस लाइफ की सिचुएशन में इस्तेमाल करते हैं, और उस विज़डम को जो हमें निराकार ने विवेक बक्शा, जो उस ज्ञान को पाने के बाद जो सोझी दी, उसको जब हम अपने घर की इन सिचुएशन में फौरन ले आते हैं तो वहीं पर बात भी सही हो जाया करती है। लेकिन अगर कहीं वही हम बहुत घुस करके, उस बात को और ज्यादा उसमें घुसते चले जाते हैं, तो फिर वही बात होती है, कि जिस तरह से हम अगर एक फोटोग्राफ क्लिक करते हैं, और हम वैसे बहुत सुंदर लगती है, लेकिन हम जब बहुत ज़ूम करते-करते उसको देखते चले जाते हैं, तो फिर वो चेहरे की छोटी-छोटी कुछ कमियां भी नज़र आने लगती हैं। तो साध संगत, इसलिए, जितना हम चीजों को खत्म करने का प्रयास करते हैं, जितना भी हम उस बात को वहीं के वहीं, बहुत अंदर उसको ज़ूम कर-कर के नहीं परेशान होते, तो फिर वह वहीं पर बात भी सुलझ जाया करती है, क्योंकि हम सब जानते हैं। हम महिलाएं, जब घर में अगर हम कहीं नींबू पानी बनाते हैं, तो अगर कहीं वह पानी पीने पर थोड़ा खट्टा ज्यादा लगता है, तो हम उसमें थोड़ा और पानी ऐड कर देते हैं ताकि उसकी खटास कम हो जाए, बैलेंस हो जाए। तो इसी प्रकार से हम हमारे ऊपर घरों, परिवारों, उनकी जिम्मेदारियों, प्यार से रहने की होती है। तो अगर कहीं रिश्तों में इसी किसी छोटी बात पर कोई खटास महसूस होने लग भी जाती है, तो अगर हम उसमें और प्यार ऐड कर देते हैं, तो खटास खत्म हो जाती है, बैलेंस हो जाते हैं रिश्ते, क्योंकि इस कार्य को सतगुरु माता जी भी हमें अपने प्रवचन में हमें यही समझाते हैं कि हमें छोटी सी बात को लेकर के उसको खींचकर बहुत बड़ा नहीं बना देना, उसके लिए जजमेंटल नहीं हो जाना कि यह इंसान ऐसा है, इसने मुझे ऐसे बोल दिया। उसे हमें बेनिफिट ऑफ डाउट देना है कि हो सकता है कि उस टाइम उस इंसान का मूड किसी वजह से खराब हो कि उसने मुझे यह बात इस लहजे में कही। हो सकता है कि कोई उसकी तबीयत खराब हो, उसका बीपी हाई हो, तो हम अगर उसको बेनिफिट ऑफ डाउट देते चले जाते हैं, तो वही मेरा मन भी शांत हो जाता है और बेचैन नहीं होता। हमेशा ही हमें यह ध्यान हमारा रहे कि यह निरंकार मेरे अंग संग हैं और यह मेरे दिल की जानता है। तो मुझे कोई भी ऐसा भाव भी अपने दिल में नहीं लाना और हमेशा यही भाव लाना है जो कि पॉजिटिव हो, अच्छा हो। किसी के लिए अगर हमने कोई नेगेटिव चीज देख भी ली है, सुन भी ली है, तो यही समझाया जाता है कि बहुत सी चीजें हैं जिनको अगर हम अनसुना कर देते हैं, तो ही वह मेरे भले के लिए होता है, इग्नोर कर देते हैं, तो वह मुझे वहां मेरा मन भी शांत रहता है। हम इससे हर वक्त खुद को जोड़कर रखते हैं। सिमरण के माध्यम से अपनी गलतियां बख्शवाते रहते हैं। तो साधसंगत, फिर यह हमें उन सिचुएशंस को डील करने की समझ भी बख्शता रहता है। बात जुड़े रहने की है।







 

जिस तरह से पतझड़ का मौसम जब भी आता है, तो उस टाइम सारे पेड़ की टहनियां, पत्तियां सूखने लगती हैं, लेकिन वापिस कुछ ही टाइम के बाद, कुछ महीने के बाद फिर से वह पेड़ हरा-भरा हो जाता है। क्यों ऐसा होता है ? क्योंकि वह अपने मूल से जुड़ा है, अपनी रूट्स के साथ जुड़ा है। ऐसे ही जब हम सभी कभी-कभी के जीवन में कोई ऐसे पल भी आ जाते हैं जिसको हम कह देते हैं कि यह मेरे अकॉर्डिंग नहीं हो रहा। जैसे मैंने सोचा था वैसा नहीं हो रहा, तो वहां पर भी अगर हम हमेशा इसपे संतों का संग करते हैं, इसका सहारा बनाए रखते हैं, इस मूल के साथ जुड़े रहते हैं, तो वहां फिर मेरे मन में भी वापस से हरियाली धीरे-धीरे आने लग जाती है। यह जो मेरा मन है, यह मन हमेशा अच्छे भाव इस मन में आएं, क्योंकि सतगुरु माता जी ने भी एक बार अपने प्रवचनों में बख्शीश की थी कि यह मेरा जो मन है, यह जो हम अगर किसी से प्यार कर रहे हैं, कल किसी से भी मेरे मन में सेवा का भाव है, तो वह देखा-देखी ना हो, ठीक है। हम देखा देखी से सीख तो जरूर जाते हैं, लेकिन जो दूसरे महात्मा का भाव होता है, वह भाव भी मेरे अंदर होना जरूरी है, क्योंकि भाव की ही सेवा परमान होती है। हम बहनों को बहुत सी छोटी-छोटी चीजें होती हैं जो परिवारों में भी बहुत ध्यान रखनी पड़ती हैं। जहां घर में छोटे बच्चे होते हैं तो बच्चे भी बहुत सी चीजें अपने माता-पिता से सीखते हैं। अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सीखते हैं। महिला संत समागम में आसपास के कई जिलों से पहुँची बहनों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई इस अवसर पर संयोजक महात्मा राजकुमार हेमनानी, संचालक शंकर भाषानी सहित सेवादल के समस्त भाई बहनों ने भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान किया। सत्संग कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात सभी ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।





Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...