कटनी। भाजपा से खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी व्ही डी शर्मा गुरुवार को माधव नगर पहुँचे यहाँ उन्होंने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद के निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पानी, सिंचाई को लेकर प्राथमिकता बताई, उन्होंने कहाँ कि नर्मदा का पानी कुछ जिलों में पहुँचाया गया है यहां भी उसे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा के व्यावसायिककरण के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। बाहरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह हर जगह के हैं, पिछले सांसदों की कार्यप्रणाली के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी की सक्रियता ज्यादा रहती है किसी की कम, और वो किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चमनलाल आनंद, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, घनश्याम चावला, राजू माखीजा, देवानंद आसरानी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

Comments
Post a Comment