Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है, रंगों के पर्व पर महापौर का आत्मीय संदेश, नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं

कटनी (प्रबल सृष्टि)- रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा को दर्शाता है, जहां विविधता में एकता और परस्पर सम्मान की भावना सर्वोपरि रहती है। होली हमें पुरानी कटुताओं को भुलाकर नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि होली का रंग तभी सच्चा माना जाएगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे उत्सव को गरिमा और मर्यादा के साथ मनाएं तथा ऐसे किसी भी आचरण से बचें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर होते हैं, इसलिए हमें प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि होली के अवसर पर जल संरक्षण का विशेष ध्यान र...