कटनी/ सभी धार्मिक त्यौहार शांति एवं सदभावना के साथ मनाये जावें। इस आशय की बात पुलिस कन्ट्रोल रूम में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही गई। इस अवसर पर नगर निगम कटनी में महापौर शंशाक श्रीवास्तव, कलेक्टर विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रानी पासी, एस.डी.एम. कटनी राजीव श्रीवास्तव, निगम कमिश्नर एस.के.सिंह, शांति समिति मे सदस्य, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
निगम महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सभी धर्माे केे त्यौहार शांति एवं सदभावना के साथ मनाये जावें। मूर्ति विसर्जन के लिए नदी मे प्रमुख घाटो पर कुंड बनाये जायेंगें। सफाई, लाईट, पानी आदि की सभी आवश्यक व्यवस्थायें निगम द्वारा की जायेगी। मूर्ति मिटटी की बनाये तथा विसर्जन कुंड में करें। निगम द्वारा अच्छी व्यवस्था की जायेगी। विसर्जन स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था की जायेगी। जैन समाज के पर्व के दौरान की साफ-सफाई रहेगी। मर्यादा से धार्मिक त्यौहार मनायें। यातायात की व्यवस्था बनाये रखी जावें। ईद की नमाज के लिए भी व्यवस्थायें की जायेगी। उन्होनें ने बताया कि ईदगाह एवं कब्रिस्तान में बाउन्ड्री बाल भी बनाई जायेगी।
कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, जैन धर्म का पर्यूषण पर्व एवं बकरीद के त्यौहार में शहर में साफ-सफाई पानी, लाईट, गोताखोर, तैराक, एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें बनाये रखने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। आपने कहा कि मिटटी की छोटी मूर्ति बनाये जिससे विसर्जन में सुविधा हों। जुलुस मार्ग पर भी लाईट सहित अन्य व्यवस्थायें की जावें। जुलुस में विधुत विभाग के कर्मचारी विद्युत तारो की व्यवस्थायें करने के लिए उपस्थित रहे। यातायात बनाये रखा जावें। कमेटी के सदस्य जुलुस एव पंडालो में उपस्थित रहें। विसर्जन कुड भी बनाये जावें। बड़े स्थानों पर कैमरा भी लगाया जा सकता है। आपने कहा कि धार्मिक त्यौहार गरिमा पूर्वक मनाया जायें।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कहा कि गणेश एवं दुर्गा प्रतिमाओं के पंडालों में समिति के सदस्य रात्रि में उपस्थित रहें। त्यौहार में डी.जे.बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। रात्रि में 10 बजे तक ही लाउड स्पीकर बजाया जावें। पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन लिए जावें। पुलिस गश्त करेगी। नई मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति ली जावें। त्यौहारों में नियमों का पालन किया जावें। विसर्जन स्थल पर सभी व्यवस्थायें की जावेगी। आम जनता को परेशानी नही हो ऐसी व्यवस्थायें त्यौहारों में की जावें। बकरीद का त्यौहार में नमाज आदि की व्यवस्था भी ठीक तरीके से बनायी जावें। मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित दिन में ही किया जावें।
शांति समिति की बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा त्यौहार शांति पूर्वक मनाये जाने के लिए सुझाव भी दिए गए। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा त्यौहारों में की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

Comments
Post a Comment